Tuesday 29 April 2014

हिमाचल, उत्तराखंड में दिखी मोदी लहर, बोले, 'ये दिल मांगे मोर'

पालमपुर/मंडी/हरबतपुर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संप्रग सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को शासकों ने बर्बाद किया। देश लूटने वालों के खिलाफ जनता में भयंकर गुस्सा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेरा परिवार है। मोदी ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में विकास की बात है। पहाड़ और मैदान के लिए अलग से नीतियां होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गंगा मां समान हैं जिसे सुरक्षित करने का प्रयास नहीं हुआ।
मोदी ने उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जनता को दिखता है वह सरकार को नहीं दिखता। उत्तराखंड त्रासदी पर उन्होंने कहा कि इतने दिन बाद भी हालात में सुधार नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां टूरिज्म की आपार संभावना है, जड़ी-बूटियों का भंडार है।
उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा का जख्म हमने भुगता है। चुनाव दल या प्रत्याशी नहीं। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी राज्य में दस का आंकड़ा नहीं छू पाएगी सत्तारूढ़ दल। मां-बेटे पर उन्होंने फिर से हमला बोलते हुए कहा कि वे इतने गुस्सा में हैं कि यदि मैं कहीं मिल गया तो कच्चा चबा जाएंगी। राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होने गरीबी देखी नहीं है। इसलिए देखने जाते हैं। जबकि हम गरीबी में पैदा हुए इसलिए गरीबी महसूस करता हूं।
हिमाचल में बोले मोदी
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के पालमपुर [कांगड़ा] और मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश को कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने बर्बाद कर दिया। आज इनकी वजह से देश की गाड़ी खाई में गिरी पड़ी है। इनके खिलाफ जनता में बेहद गुस्सा है। उन्होंने जनता से 60 महीने सेवा करने का मौका मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी और उसका घोषणापत्र नहीं धोखा पत्र है। उन्होंने कहा कि इस बार नेता नहीं जनता लड़ रही चुनाव है। उन्होंने नौजवान से आह्वान किया कि वे इस बार मतदाता नहीं भाग्यविधाता बनें।
मोदी ने विक्रम बत्रा को याद करते हुए कहा कि ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने देश के सैनिकों के साथ भी धोखा किया। भारत जैसा बड़ा देश आज भी शक्तिशाली लेकिन इसे सुरक्षित हाथों में रखना होगा। ये जो मां और बेटे की सरकार है.. ऑक्सीजन पर चल रही है। कुछ ही दिन बाकी हैं। मृत सरकार देश का भला नहीं कर सकती। लेकिन ये दिल मांगे मोर..परिवर्तन कीजिये।
उन्होंने कहा कि 18 से 28 तक ही युवा सारे अहम फैसले करता है। इसमें नौकरी और शादी जैसे अहम फैसले शामिल होते हैं। इसीलिए युवाओं को ये दायित्व भी है की दिल्ली में मजबूत सरकार के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि देश की गाड़ी गहरी खाई में गिरी पड़ी है.. उसे निकालने के लिए दिल मांगे मोरे, इस बार परिवर्तन के लिए वोट करें। मुझे 300 कमल चाहिए और उसमें हिमाचल के चारों हों।
लगा घर आ गया हूं
मोदी ने कहा, जब गुजरात छोड़ा था, बहुत दुख हुआ था लेकिन हिमाचल प्रदेश पहुंच कर लगा था कि घर आ गया हूं। सच यह है कि दिल्ली, में भाजपा की सरकार बनती है तो वह हिमाचल की अपनी सरकार होगी।
हिमाचल वीरों की भूमि
मोदी ने रैली में हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि बताया और शहीदों को याद करते हुए कैप्टन विक्रम बतरा की उस उक्ति का उद्घोष भी किया जिसे उन्होंने कारगिल चोटी फतह कराने के बाद बोला था, 'ये दिल मांगे मोर'। बकौल मोदी, देश की गाड़ी गहरी खाई में गिरी चुकी है, जिसे निकालने के लिए 'ये दिल मांगे मोर'।
युवाओं से किया आह्वान
मोदी ने युवाओं से कहा कि 18 से लेकर 28 साल की उम्र कुछ कर गुजरने वाली होती है। इसी में युवा पढ़ाई, नौकरी और शादी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेता है। इसी प्रकार आपका फर्ज है कि आप अच्छी सरकार दें।
कांग्रेस ने सैनिकों को छला
मोदी ने कांग्रेस पर सैनिकों से भी छल करने का आरोप लगाया और कांग्रेस के घोषणापत्र को घोषणापत्र के बजाय धोखापत्र कहा।
मोदी की पालमपुर के प्रगति मैदान में आयोजित रैली में तिल धरने को भी जगह नहीं थी। वहीं मंडी में भी उनकी रैली में अपार जनसमूह उमड़ा। मंडी के बाद मोदी सोलन में रैली को संबोधित करेंगे। सोलन में मोदी को सुनने के लिए लोगों का हुजूम रैली स्थल पर उमड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment