Thursday 17 April 2014

प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची बनी मां, पिता की उम्र 13 साल


प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची बनी मां, पिता की उम्र 13 साल
लंदन. ब्रिटेन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां
12 साल की बच्ची ने एक लड़की को जन्म दिया है। आश्चर्य की बात ये है कि पिता की उम्र महज 13 साल है। इस लिहाज से ये दोनों ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के दंपति भी बन गए हैं।
 
क्या है मामला?
 
प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली नैंसी जोसफ (परिवर्तित नाम) 11 साल की उम्र में ही गर्भवती हो गई। 12 साल की आयु में उसने बच्ची को जन्म दिया है। नवजात का वजन 7 पाउंड है, जिसे सामान्य बताया जा रहा है।
 
लड़की का ब्यॉयफ्रेंड नौवीं कक्षा का स्टूडेंट है। वह किसी दूसरे स्कूल में पढ़ता है। दोनों की मुलाकात क्रिसमस के मौके पर हुई थी। तब लड़की की 10 और लड़के की उम्र 11 थी।
 
सबसे कम उम्र की नानी
 
इस अजीबो-गरीब वाकये के साथ ही 12 साल की लड़की की 27 वर्षीय मां का नाम ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की नानी के रूप में दर्ज हो गया। सबसे कम उम्र की इस मां ने बच्ची का पंजीकरण भी करवा दिया है।  
 
अब आगे क्या?
 
खबर है कि दोनों के अभिभावकों ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। मासूम दंपति के अभिभावकों ने फैसला किया है कि जब बच्चे बड़े हो जाएंगे, तो उनकी धूमधाम से शादी की जाएगी।  
 
क्या आप जानते हैं?
 
2006 में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। तब 12 साल की मां ट्रेसा मिडिलटन ने एडिनबर्ग में बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, सबसे कम उम्र के पिता का रिकॉर्ड बेडफोर्ड के सीन स्टीवर्ट के नाम दर्ज है। 1998 में वे महज 12 साल में पिता बन गए थे। 

No comments:

Post a Comment