Saturday 18 January 2014

मुंबई में शोकसभा के दौरान मची भगदड़...18 लोगों की मौत

Image Loading
मुंबई के मालाबार हिल के नजदीक दाऊदी बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के आवास पर शुक्रवार आधी रात के बाद भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई। बुरहानुद्दी न का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।
पुलिस और बृह्णमुंबई नगरनिगम के आपदा नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ आधी रात के बाद लगभग 1.30 बजे उस वक्त मचा, जब हजारों शोक संतप्त लोग सैफी महल के नजदीक उमड़े थे। यहां बुरहानुद्दीन के शोक सभा का आयोजन किया गया था। अचानक मची भगदड़ की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अभी सैफी अस्पताल में 17 और कुम्बाला हिल अस्पताल में एक शव रखे गए हैं। बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि लगभग 20 घायलों का इलाज किया गया या उन्हें जाने दिया गया है, जबकि अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुरहानुद्दीन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। वह 102 वर्ष के थे और उनका दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में अंतिम संस्कार होने वाला था।

No comments:

Post a Comment