Wednesday 22 January 2014

अरविंद केजरीवाल के धरने के खिलाफ दर्ज किया गया केस

Image Loadingरेल भवन के बाहर आम आदमी पार्टी के धरने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संसद मार्ग थाने में धारा 144 का उल्लंघन, पुलिस से भिड़ंत और बिना अनुमति के लाउड स्पीकर के प्रयोग का मा मला दर्ज किया गया है।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई। केजरीवाल को कौशांबी स्थिति यशोदा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई। इस बारे में आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। तबीयत खराब होने की वजह से केजरीवाल आज दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर रेल भवन के आगे धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी थे। बाद में उन्होंने दिल्ली की जनता से धरने स्थल पर आने का आह्वान किया था। चौतरफा आलोचनाओं के बाद मंगलवार देर शाम केजरीवाल ने नाटकीय घटनाक्रम में धरने को यह कहते हुए समाप्त करने की घोषणा की कि हमारी मांगे आशिंक रूप से मान ली गई है और दो पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर को धरने स्थल पर आप कार्यकर्ताओं ने अराजकता मचाते हुए सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बेरीकैट्स तोड़ने की कोशिश की और महिलाओं के आत्मसम्मान की बात करनी वाली आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला पत्रकारों से बदसलूकी भी की।

No comments:

Post a Comment