Sunday 19 January 2014

मेरी डिक्शनरी में मुश्किल शब्द नहीं :माधुरी

Image Loading
बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनकी डिक्शनरी में मुश्किल शब्द नहीं है। की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनकी डिक्शनरी में मुश्किल शब्द नहीं है।
       
माधुरी दीक्षित ने अपने सिने करियर के दौरान कई फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकायें की हैं और दर्शकों का मनोरंजन किया है। माधुरी का कहना है कि उनकी डिक्शनरी में मुश्किल शब्द नहीं है। माधुरी ने गुलाब गैंग में अपने स्टंट खुद किये हैं। माधुरी का कहना है कि उनकी नजर में डांसिग और एक्शन में अधिक फर्क नहीं होता है। डांस की तरह ही एक्शन सीन में स्टेपस और टाइमिंग दोनों मायने रखती है।
       
उल्लेखनीय है कि सौमिक सेन के निर्देशन में बनी फिल्म गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित ने एक ऐसी महिला का किदार निभाया है जो महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के खिलाफ है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म उत्तर प्रदेश की समाज सेविका संपत लाल देवी और उनकी संस्था गुलाबी गैंग पर आधारित है। अनुभव सिन्हा निर्मित गुलाब गैंग में जूही चावला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है जो पहली बार माधुरी के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म मार्च में प्रदर्शित होगी।

No comments:

Post a Comment