Tuesday 28 January 2014

ऐसे तैयार करें सलाद

Image Loading
राजमा सलाद: रात को राजमा भिगो दें। सुबह उन्हें अच्छे से उबाल लें और पा नी छान लें। सेब को छील कर टुकड़ों में काट लें। हरा प्याज, बारीक काट लें। हरी मिर्च को पतला और लम्बा काट लें। लहसुन को पीस लें। अब सब चीजें- राजमा, प्याज, सेब, मैकरोनी, अखरोट, लहसुन, अंगूर, मिर्च मिला दें। इसमें नमक, काली मिर्च, चीनी और नींबू का रस स्वादानुसार मिला लें। एक या दो चम्मच तेल डाल कर सब कुछ मिला लें। ठंडा करके लें। यह अपने आप में एक पौष्टिक आहार है और दोपहर के भोजन में आप केवल इसे ही ले सकते हैं।
खुम्बी और खीरे का सलाद: खीरे को छील कर टुकड़ों में काट लें। खुम्बी को धो लें और लम्बा-लम्बा काट लें। एक प्याज काट लें। एक बड़ा चम्मच तेल एक डोंगे में डाल दें और इसमें नमक, काली मिर्च, चीनी, सिरका डाल कर अच्छे से फेंट लें। इसमें खुम्बी, खीरा और प्याज मिला दें। इसे ठंडा करने के लिए रख दें। इतने में ब्रेड के चौकोर टुकड़े काट लें। तेल गरम करके उसमें इन्हें तल लें। इनको गुलाबी होने पर छान कर ठंडा होने दें। सलाद टेबल पर रखने से पहले इन्हें सलाद में मिला दें। एक चावल की प्लेट में कुछ सलाद के पत्ते सजा दें। इसके ऊपर यह सलाद डाल दें। इससे यह बहुत खूबसूरत और स्वादिष्ट लगता है। तुर्का सलाद: खीरे को छील कर काट लें। इस पर नमक लगा कर छोड़ दें। लहसुन को बारीक पीस लें और एक डोंगे में डाल दें। इसमें फेंटा हुआ दही, नमक और मिर्च मिला कर फिर से हल्का सा फेंट लें। इसमें पिसा हुआ पुदीना भी मिला दें। खीरे का पानी निचोड़ कर इसमें मिला दें। ठंडा करके परोसें। कोल स्लौ: दही को अच्छी तरह फेंट ले। गाजर को और गोभी को अलग-अलग कद्दुकस कर लें। सेब को छीलकर काट लें। इन सब को एक डोंगे में डाल दें और इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला लें। इसमें फिर फेंटा हुआ दही मिला दें। सावधानी भी जरूरी है
वजन कम करने के लिए सलाद तैयार करते समय ज्यादा वसायुक्त सामग्री जैसे चीज आदि से ड्रेसिंग न करें। इससे कैलोरी बढ़ जाती है।
अच्छी तरह से धोकर तैयार किए गए सलाद से फूड पॉइजनिंग की समस्या नहीं होती।
दोपहर व शाम के वक्त सलाद लेना अच्छा रहता है। रात के समय अधिक मात्रा में सलाद गैस का कारण बन सकता है। शोध कहते हैं
भारतीय औसतन 15 ग्राम फाइबर प्रतिदिन खाते हैं। अध्ययन से पता चला कि सलाद फाइबर का बेहतरीन स्रेत है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। पत्ता गोभी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमें कैंसर, दिल की बीमारियों से बचाता है। टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है, जो बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। प्याज और लहसुन में एंटिबायटिक होते हैं, जो सर्दी-जुकाम आदि से बचाते हैं।

No comments:

Post a Comment