Wednesday 22 January 2014

विदेशी महिलाओं ने की सोमनाथ की पहचान, बयान दर्ज

Image Loading
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किल बढ़ सकती है। अफ्रीकी मूल की महिलाओं ने मजिस्ट्रेट के सामने न केवल अपना बयान दर्ज करा दिया है, बल्कि छापेमारी दस्ते के अगुवा करने वा ले के रूप में सोमनाथ भारती की भी पहचान की है।
यही नहीं, दिल्ली महिला आयोग के सामने भारती के पेश नहीं होने के बाद अब आयोग कार्रवाई पर विचार कर रहा है। सेक्स और ड्रग रैकेट के आरोप में खिड़की एक्सटेंशन पर सोमनाथ भारती और पुलिस के साथ हुए विवाद में अफ्रीकी महिलाओं ने सोमनाथ भारती की पहचान छापेमार दस्ते के अगुवा के रूप में की। मंगलवार को युगांडा और नाइजीरिया की तीन महिलाओं ने अपना बयान दर्ज कराया। मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत ये बयान दर्ज हुआ। तीनों महिलाओं को घटना की वीडियो फुटेज दिखाई गई। फुटेज देखकर तीनों ने सोमनाथ भारती की पहचान की। इससे पहले, सोमवार को भी एक महिला ने अपना बयान दर्ज कर सोमनाथ की पहचान की थी। सभी महिलाएं उस घटना को भूल नहीं पाई हैं। अफ्रीकी महिलाओं का आरोप है कि उनके खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की गई और हमला कर उन्हें धमकियां दी गईं। पीड़ितों ने दावा किया कि घटना के अगले दिन टीवी पर उन्होंने सोमनाथ भारती को उन्हीं कपड़ों में देखा, जो वो रात को पहने हुए थे। अफ्रीकी महिलाओं की तरफ से सोमनाथ भारती की पहचान का मतलब ये माना जा सकता है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ जिन धाराओं में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है, वो अब भारती के खिलाफ भी चलेंगे। यानी, सोमनाथ भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा 451- जबरन घर में प्रवेश करना। धारा 427- शरारत और धारा 506- धमकी देना के तहत मामला चल सकता है। मामला यहीं खत्म होता नहीं दिखता। मंगलवार को सोमनाथ भारती को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश होना था। महिला आयोग इंतजार करता रहा लेकिन भारती पेश नहीं हुए। अब आयोग भी सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा है। हालांकि खिड़की एक्सटेंशन के लोगों का मानना है कि सोमनाथ ने कुछ गलत नहीं किया। आम आदमी पार्टी की सरकार को बने एक महीना भी नहीं बीता है। लेकिन इस पार्टी के नेता और मंत्री रोज-रोज नए-नए विवादों से घिर रहे हैं। सोमनाथ भारती पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। केजरीवाल सरकार के धरने को भारती को बचाने के लिए उठाया गया

No comments:

Post a Comment