Friday 17 January 2014

बर्फ की दुनिया में चलोगे!

Image Loading
पहाड़ों में बर्फबारी देखकर सभी का मन वहां जाकर बर्फ की बॉल बनाकर खेलने को करता है। चूंकि यह बर्फ कुछ दिन रहती है, इसलिए कुछ लोग जा पाते होंगे तो कुछ नहीं। लेकिन आज हम विश्व के सबसे बड़े, आकर्षक और एक महीने चलने वाले स्नो शो के बारे में बताने जा रहे हैं।
चीन के सबसे सर्द शहर हार्बिन में एक स्नो शो मनाया जा रहा है, जहां का तामपान-20 डिग्री सेल्सियस होता है। यह स्थान चीन की सोंधुआ नदी के किनारे स्थित है। इस स्नो शो की शुरुआत 5 जनवरी को हुई थी। यह पूरा स्थान 150 एकड़ में फैला है। यह शो रात में बहुत ही आकर्षक दिखता है। बर्फ की पूरी बिल्डिंग बनाई गयी है। यह पारंपरिक तरीके से सजाया गया है। हाई तकनीक बीम लाइट की मदद से रोशनी की गई है, जो रात में खास लगती है। इस फेस्टिवल की नींव 1963 में रखी गई थी। चीन का हार्बिन इंटरनेशनल आइस एंड स्नो शो हर साल दुनिया में चर्चा का विषय बनता है। यह शो पिछले 30 सालों से हर साल मनाया जा रहा है। इस साल बर्फ की इस दुनिया को बनाने में करीब 15000 मजदूरों ने अपना योगदान दिया है। इस साल इस फेस्टिवल की थीम रखी गई है, ग्लोबल आइस एंड स्नो ड्रीम, वर्ल्ड कार्टून टूर। मतलब तुम बच्चों की कार्टून की दुनिया को यहां हकीकत में बदलने की कोशिश की गई है।
एक महीने तक चलने वाले इस फेस्टिवल को अब तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं। यहां आने वाले पर्यटक हॉट एयर बैलून, बर्फ के स्टैचू, आइस स्विमिंग के अलावा अन्य खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment