Friday 24 January 2014

उप्र में दिखेगा मोदी का मैजिक, राजस्थान में भी नमो-नमो

Image Loading
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। ऐसे में लोगों का मूड क्या है, एक वोटर क्या चाहता है? यह जानने के लिए एक देशव्यापी सर्वे किया ग या है।
सबसे पहले देखते हैं कि दिल्ली की तस्वीर कैसी बन रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करिश्मा बरकरार है। लोकनीति आईबीएन सर्वे के मुताबिक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को लोकसभा की 7 में से 4-6 सीटें मिल सकती हैं और बीजेपी के खाते में 1 से 3 सीटें आ सकती हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकते है। जबकि बीजेपी 30 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरी सबसे बड़ी पाटी बन सकती है। कांग्रेस 16 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक सकती है। यानी पूरी उम्मीद है कि केजरीवाल विधानसभा के नतीजों को लोकसभा में भी दोहराएंगे। ये सर्वे दिल्ली में 951 लोगों के बीच किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति बेहद मजबूत दिख रही है। राज्य की 80 में से आधी से ज्यादा सीटें बीजेपी की झोली में गिरती दिख रही हैं। लोकनीति आईबीएन के सर्वे के मुताबिक बीजेपी यूपी में 41 से 49 के बीच सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस की हालत बहुत खराब है और उसे मुश्किल से 4 से 10 के बीच सीटें मिलती दिख रही हैं। सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को 8 से 14 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बसपा 10 से 16 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य को 2 से 6 सीटें हासिल हो सकती हैं। राजस्थान का हाल भी उत्तर प्रदेश जैसा ही लग रहा है। यहां भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक राज्य की 29 में से कांग्रेस को मुश्किल से 2 सीटें मिलेंगी। जबकि, बीजेपी को करीब 20 से 24 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। अन्य दलों के हाथ 1 से 3 सीटें लग सकती हैं।

No comments:

Post a Comment