Thursday 18 July 2013

वजन घटाए, तनाव करे कम स्ट्रॉबेरी

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को खत्म कर, हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हर रोज एक कटोरी स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से हम अनेक रोगों की गिरफ्त में आने से बच जाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल करे नियंत्रित
घुलनशील फाइबर की अधिकता के कारण स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रित स्तर हृदय रोग और उसकी समस्याओं के जोखिम को कम करता है। हार्ट अटैक के खतरे को करे कम
पोटैशियम और सोडियम से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद फिनोलिक फ्लेवोनॉयड यौगिक और फाइटोकैमिकल एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। ये हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दिल के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं। तनाव को करे कम
स्ट्रॉबेरी में मैंगनीज की बहुलता एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। मैंगनीज के मुक्त कण न केवल स्ट्रेस के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं, बल्कि सेलुलर सूजन को कम कर हृदय रोगों से बचाव में भी सहायक होते हैं। आंखों के लिए वरदान
सूरज की रोशनी और यूवी किरणों से आंखों के लेंस के प्रोटीन को नुकसान पहुंच सकता है। विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी के एंटीऑक्सीडेंट तत्व इनसे आंखों की रक्षा करते हैं। गठिया से राहत दिलाए
इसमें मौजूद फाइटोकैमिकल एंटीऑक्सीडेंट जोडमें की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी फिनोल एंथोसियानिन शरीर में यूरिक एसिड के स्तर में वृद्घि करता है। यह तंत्रिकाओं को उत्तेजित कर दर्द बढमने वाले यौगिकों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नियमित सेवन से चोट व मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलता है। दांतों में चमक लाए
स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला एसिड दांतों के दाग साफ करके उन्हें चमकदार बनाता है। इसके लिए फल को आधा काट कर दांतों और मसूडमें पर रगड़ना फायदेमंद है। वजन घटाए
स्ट्रॉबेरी फैट फ्री और कम कैलोरी वाली होती है, जिसमें न तो शक्कर होती है और न ही सोडियम। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में मौजूद फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। पर्याप्त फाइबर के कारण रोजाना डेढ़ कप स्ट्रॉबेरी सेवन करने से पेट भरा होने का एहसास होगा, जिससे वजन नियंत्रण रहेगा। मधुमेह के इलाज में फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला फाइबर टाइप 2 मधुमेह से लड़ने में मदद करता है। अध्ययनों से यह साबित हो चुका है कि इसका फाइबर ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा कर मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। सावधानी भी है जरूरी
स्ट्रॉबेरी की अच्छी पैदावार के लिए कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। ये कीटनाशक हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं। धोने से इसका नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

No comments:

Post a Comment