Friday 23 August 2013

लटकी गिरफ्तारी की तलवार तो गायब हो गए विवादों के 'बापू

Asaram Bapu
Asha ram bapu rape case
लटकी गिरफ्तारी की तलवार तो गायब हो गए विवादों के 'बापू'
नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। 17 वर्षीय नवयुवती के साथ दुष्कर्म के मामले में जोधपुर पुलिस जल्द ही विवादास्पद धर्मगुरु आसाराम बापू से पूछताछ करेगी। पुलिस को अब तक की जांच में उनके खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। गुरुवार को उनका आश्रम सील कर दिया गया। आश्रम के पीआरओ के मुताबिक उनको पता नहीं है कि बापू कहां हैं? इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं तो वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने आसाराम का समर्थन करते हुए उन्हें बेकसूर बताया।
आसाराम हो सकते हैं गिरफ्तार, समर्थन में उमा भारती
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनकर शास्त्री ने भी कहा कि संप्रग सरकार विरोध करने वालों को पहले भी प्रताड़ित करती रही है। इस बीच अहमदाबाद स्थित आसराम के आश्रम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।
जोधपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि शुरुआती जांच से साफ हैकि आसाराम घटना के दिन यानी 15 अगस्त को जोधपुर आश्रम में ही मौजूद थे। उनके शिष्यों की तलाश में पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आश्रम पर छापा मारा पर वे नहीं मिले। बताया जा रहा है कि आसाराम अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले में जांच की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर को सौंपी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी तरफ, उमा भारती का कहना है कि 'बापू निर्दोष हैं। उन्हें सोनिया और राहुल गांधी का विरोध करने की सजा भुगतनी पड़ रही है। कांग्रेस शासित राज्यों में उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया।
विवादों के बापू हैं आसाराम
संत समाज उनके साथ है। अगर वह दोषी पाए गए तो मैं खुद उन्हें सजा दूंगी।' जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जैन संत तरुण सागर महाराज ने आसाराम को आतंकी ओसामा बिन लादेन से भी खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि लादेन ने लोगों की हत्या की थी पर आसाराम ने भक्तों के विश्वास की हत्या की।
जोधपुर पुलिस के मुताबिक आसाराम ने पीडि़त लड़की को धमकाया था कि वह भगवान हैं और अगर उसने किसी को दुष्कर्म के बारे में बताया तो वह उसे परिवार समेत भस्म कर देंगे। गौरतलब कि संत पर गैर जमानती धाराएं लगी हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में भी केस दर्ज किया है। इस कानून में पीडि़ता के बयान ही सबसे अहम माने जाते हैं। मालूम हो कि 74 साल के आसाराम और उनके तीन शिष्यों पर नाबालिग छात्रा ने दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने मामला जोधपुर स्थानांतरित कर दिया। पीड़िता आसाराम के छिंदवाड़ा स्थित आश्रम में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली है। उसके परिजन पिछले दस सालों से आसाराम के अनुयायी थे।
'बापू निर्दोष हैं। उन्हें सोनिया और राहुल के विरोध की सजा भुगतनी पड़ रही है। अगर वह दोषी पाए गए तो मैं खुद उन्हें सजा दूंगीं।' -उमा भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता
'घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।'
-अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री, राजस्थान

No comments:

Post a Comment