Saturday 24 August 2013

झारखंड: लाश के साथ जा रही शहीद की विधवा से गैंगरेप, यूपी में भी नाबालिग बनी शिकार


देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर-2012 में हुआ ‘दामिनी दुष्कर्म’ अब मुंबई में भी दोहराया गया। गुरुवार शाम 23 साल की फोटो जर्नलिस्‍ट के साथ पांच दरिंदों ने गैंगरेप किया। मुंबई की घटना से नाराज लोग एक बार फिर सड़कों पर उतरे हैं और गुस्‍से का इजहार कर रहे हैं। लेकिन देश के कई हिस्‍सों से ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही हैं। झारखंड में एक महिला सिपाही से गैंगरेप हुआ है। लातेहार में तैनात यह महिला सिपाही अपने रिश्‍तेदार की लाश लेकर गाड़ी में रांची से गढ़वा जा रही थीं। रास्‍ते में लातेहार के पास नेशनल हाईवे 75 पर कुछ बदमाशों ने उन्‍हें रोका और गाड़ी से उतार कर झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया। महिला का पति भी सिपाही था। कुछ साल पहले नक्‍सली हमले में पति के शहीद होने पर इस महिला को झारखंड पुलिस में नौकरी दी गई थी। महिला अपने जिस रिश्‍तेदार की लाश लेकर जा रही थी, वह भी नक्‍सली हमले में शहीद हुआ था। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गैंगरेप करने वाले लुटेरे थे। उन्‍होंने कई वाहनों में सवार लोगों को रोक कर उनसे लूट पाट की। गैंगरेप की शिकार महिला के तीन अन्‍य रिश्‍तेदारों के साथ भी उन्‍होंने लूटपाट की। इस घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एफआईआर दर्ज करने के बाद कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। 
 
 
दूसरी तरफ, यूपी के संभल जिले में भी एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि घटना असमोली इलाके की है जहां 13 अगस्‍त को तीन युवकों ने एक नाबालिग से गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक गांव के ही आलम, कय्यूम और तबरक ने 16 साल की लड़की से रेप किया। लड़की के परिजनों ने शुक्रवार शाम पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
हालांकि ये घटनाएं भी अन्‍य घटनाओं की तरह अतीत के पन्‍ने में खो जाएंगी, जिन्होंने कइयों की जिंदगी बर्बाद कर दी और कई परिवारों का जीना हराम कर दिया। इन घटनाओं में पीड़ितों को न्याय तो नहीं मिला, लेकिन राजनेता अपनी रोटियां सेंकने से नहीं चूकते हैं।
 
बीते मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक देश की व्‍यावसायिक राजधानी मुंबई में रेप की हर रोज औसतन तीन घटनाएं सामने आती हैं लेकिन 84 फीसदी मामलों में सजा नहीं होती है। आखिर रेप की इस बाढ़ पर रोक क्‍यों नहीं लग पा रही है। ऐसी घटनाएं क्यों लगातार बढ़ती जा रही हैं। हम यहां बताएंगे कि वो कौन से कारण हैं, जिनके चलते रेप की घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है

No comments:

Post a Comment