Saturday 29 March 2014

इराक युद्ध के 11 साल

इराक युद्ध के 11 साल
इराक युद्ध को एक दशक से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है। 20 मार्च वो तारीख इराक युद्ध के 11 सालहै, जब इराक में जैविक हथियार होने के शक की बुनियाद पर करीब 11 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने युद्ध की शुरुआत की थी। आदेश के साथ ही अमेरिकी नौ सेना की क्रूज मिसाइलों ने इराक की राजधानी बगदाद में कई जगहों पर हमले किए। बगदाद शहर बम और हवाई हमलों की आवाज से गूंज रहा था और इसके साथ ही सद्दाम हुसैन के लंबे शासन का अंत होने जा रहा था। जैविक हथियार होने के शक में छिड़ी इस जंग में न जाने कितने लोगों ने अपनी जिंदगी गंवाई। विकीलीक्स की ओर से जारी किए गए अमेरिका के गुप्त सैन्य दस्तावेज़ों के मुताबिक, इसमें इराक में मारे गए 109,032 लोगों का ब्योरा है। इनमें 66,081 नागरिक, 23,984 विद्रोही, 15,196 इराकी सरकार के सैनिक और गठबंधन सेना के 3771 सैनिक शामिल हैं। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने भी अपना कार्यकाल खत्म होने के दौरान इस बात को माना था कि इराक युद्ध उनके कार्यकाल की बड़ी गलतियों में से एक है। तस्वीरों में देखिए कैसी थी युद्ध की भयावहता.....

No comments:

Post a Comment