Thursday 20 March 2014

छेड़खानी की शिकार हुई ये अभिनेत्री, अंजान शख्स लगा था पीछे

छेड़खानी की शिकार हुई ये अभिनेत्री, अंजान शख्स लगा था पीछे
मुंबई। फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक अंजान व्यक्ति के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। ये शख्स इस अभिनेत्री का पीछा कर रहा था और मौका मिलते ही उसने रिया चक्रवर्ती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। रिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
रिया ने बताया, 'मंगलवार शाम जब मैं घर लौट रही थीं, तभी एक अंजान व्यक्ति मेरा पीछा करने लगा। शाम 5.30 बजे जब मैं अपने घर की लिफ्ट की तरफ जाने लगी तो वह अंजान शख्स मेरे पास आ गया और जबरदस्ती करने लगा। तभी मैंने चिल्लाना शुरू किया और जैसे ही मैं उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश की, उसने मुझे पीछे धकेल दिया। मैंने सुरक्षा कर्मी को आवाज दी।' रिया ने कहा कि वे इस शख्स को नहीं जानती हैं।
रिया ने बताया कि उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से वे बहुत घबरा गई थीं। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज से उस अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि ऐसा ही हादसा कुछ वक्त पहले अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ भी हो चुका है।

No comments:

Post a Comment