Monday 31 March 2014

पैदल चलने वालों के लिए चीन में है यह अमेजिंग सर्किल ब्रिज
चीन के दूसरे प्रमुख शहर शंघाई के पास लूजियाजुई में बना है यह खूबसूरत पैदल ब्रि
ज। व्यस्त सर्किल के पांच रास्तों को जोडऩे वाले इस ब्रिज को बेहतर नागरिक सुविधाओं की श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे लोगों का काफी समय बच जाता है।2012 में शुरू होने के बाद से अब तक 5.2. लाख से ज्यादा पर्यटक इसे देख चुके हैं।

स्मार्ट इंजीनियरिंग से बने इस ब्रिज में जगह का बेहद सलीके से उपयोग किया गया है। पैदल चलने वालों में बुजुर्गों को परेशानी न हो, इसके लिए एस्केलेटर भी लगाए गए हैं। लूजियाजुई का यह सर्किल ब्रिज यहां के ओरियंटल पर्ल टॉवर को जोड़ता है। यह इलाका बड़ी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां आने वाले फाइनांनसर्स फुर्सत में शॉपिंग मॉल और कैफे में जाने के लिए यह पुल बड़ी सुविधा और सुरक्षित रास्ता है।


इस पुल की सड़क से ऊंचाई करीब 20 फीट है। इसमें लगे कई एस्केलेटर चढ़ने-उतरने में काफी मददगार हैं। लोग यहां से शहर की खूबसूरती भी देखते हैं। रात में यह रोशनी से जब जगमगाता है, तो बेहद खूबसूरत दिखता है।
 

No comments:

Post a Comment