Wednesday 19 March 2014

जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके ये पसंदीदा सितारे

मुंबई। स्टार्स की चमकती किस्मत देख आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो कॉलेज ड्रॉप आउट हैं। कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने बस बार 12वीं तक ही पढ़ाई पूरी की है। कॉलेज का चेहरा तक नहीं देखा है। कुछ ऐसी भी हस्तियां हैं, जो शिक्षा के मामले में बहुत आगे है। आइए बी टाउन के ऐसे चमकते चेहरों की शिक्षा के बारे में आपको बताते हैं।
बिग बी बी टाउन में सबसे ज्यादा क्वालिफाइड हस्तियों में से एक हैं। बिग बी ने नैनीताल की शेरवुड कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस और आ‌र्ट्स में डिग्री प्राप्त की।
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री करनी चाही थीं, लेकिन नहीं कर पाए। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर भी बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। इन्होंने मुंबई के मानेकजी कूपर से अपनी स्कूलिंग पूरी की है, इसके बाद एच आर कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की है।
रितिक रोशनरितिक रोशन ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की, उसके बाद मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की। इमरान हाशमी भी इसी कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।
इन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी।
ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में कुछ साल पढ़ाई की। इसके बाद मुंबई के बांद्रा स्थित स्टैनिसलॉस स्कूल हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इन्होंने कॉलेज की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी। ये बांद्रा के नेशनल कॉलेज ड्रॉप आउट हैं।
आमिर खान को देखकर लगता है कि ये एक ब्राइट स्टूडेंट रहे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि ये एक एवरेज स्टूडेंट थे। इन्हें पढ़ाई से ज्यादा खेल-कूद में मजा आता था। मुंबई की नर्सी मोंजी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई के बाद इन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की।
बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर कपूर मुंबई के एचआर कॉलेज में दो साल पढ़े। लेकिन बाद में कालेज की पढ़ाई भी पूरी नहीं की और एक्टिंग सीखने न्यूयॉर्क चले गए। कपूर खानदान के लौते एक्टर हैं, जो कॉजेल गए। लड़कियों में बस करीना कपूर ने ही कॉलेज की पढ़ाई की।
इमरान खान
इमरान खान ने भी बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में थोड़े वक्त के लिए पढ़ाई की है, इसके बाद वे बोर्डिग चले गए। फिर वे मुंबई आए और अपनी लाइफ पार्टनर अवंतिका से मिले, इसके बाद फिर वे अपने पिता के साथ कैलिफॉर्निया चले गए और वहीं अपनी स्कूलिंग पूरी की।
दिल्ली की मॉडर्न स्कूल में पढ़ने के बाद अभिषेक बच्चन ने मुंबई के कई स्कूलों में पढ़ाई की। पहले जमनबाई नर्सी और फिर बॉम्बे स्कॉटिश। इन्होंने स्विटजरलैंड के ऐगलन कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। इसके बाद अभिषेक बोस्टन यूनिवर्सिटी गए, लेकिन उनके पिता अमिताभ की कंपनी एबीसीएल को घाटा हुआ तो वे पढ़ाई छोड़कर स्वदेश लौट आए।
मुंबई के डॉन बॉस्को से पढ़ाई शुरू करने वाले अक्षय कुमार को भी खेल कूद में ज्यादा इंट्रेस्ट था। कॉलेज ड्राप आउट किया और मार्शल आ‌र्ट्स की डिग्री लेने के लिए बैंकॉक चले गए।
दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल से चौथी तक पढ़ने के बाद बाद शाहिद कपूर मुंबई के राजहंस विद्यालय पढ़ने चले गए। तीन साल मुंबई के मीठीबाई कॉलेज के स्टूडेंट रहे।
सैफ अली खान
सनावर के लॉरेंस स्कूल के बाद सैफ इंग्लैंड के लॉकर्स पार्क स्कूल में पढ़ने के लिए चले गए। इसके बाद पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जाने-माने इंग्लिश पब्लिक स्कूल विंचेस्टर कॉलेज में एडमिशन लिया।

No comments:

Post a Comment